Headlines

Dehradun: राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम धामी ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का दिया मंत्र

Dehradun: राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम धामी ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का दिया मंत्र
शेयर करे-

Dehradun: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” का संदेश आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और भारत की मजबूत नींव रखने में मार्गदर्शक सिद्ध होता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।

मुख्यमंत्री ने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि स्टार्टअप, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे अभियानों को सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा एवं कौशल विकास पर ध्यान देने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में विधायक खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा संगठन मंत्री अजेय कुमार सहित पार्टी पदाधिकारी और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *