Headlines

Khatima: खटीमा के बग्गा 54 गांव में बाघ का आतंक, मवेशी चराने गए 73 वर्षीय बुजुर्ग को बनाया शिकार

Khatima: खटीमा के बग्गा 54 गांव में बाघ का आतंक, मवेशी चराने गए 73 वर्षीय बुजुर्ग को बनाया शिकार
शेयर करे-

Khatima: खटीमा क्षेत्र के दूरस्थ गांव बग्गा 54 में रविवार रात बाघ के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार बग्गा चौवन निवासी शेर सिंह कन्याल (73) रविवार को अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जंगल में झाड़ियों के पास उनका शव बरामद हुआ।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रथम दृष्टया मामला बाघ के हमले का बताया जा रहा है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।

घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में बाघ की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *