Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी का देहरादून आईएसबीटी में औचक निरीक्षण, गंदगी पर नाराज़—खुद उठाई झाड़ू, अधिकारियों को कड़े निर्देश

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी का देहरादून आईएसबीटी में औचक निरीक्षण, गंदगी पर नाराज़—खुद उठाई झाड़ू, अधिकारियों को कड़े निर्देश
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, जहां अव्यवस्था और गंदगी देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई कर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता कागज़ों पर नहीं, ज़मीन पर दिखनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की सफाई व्यवस्था, यात्रियों की सुविधाओं, बस संचालन, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। कई स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था देखकर मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और एमडीडीए को तुरंत प्रभावी सुधार लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी को आईएसबीटी की स्वच्छता सुधार हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार कर तत्काल क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्यटन और तीर्थ राज्य है, इसलिए बस अड्डों व परिवहन केंद्रों पर उच्चस्तरीय स्वच्छता और सुविधा अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री धामी ने यात्रियों से सीधे फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी आधारित एक व्यापक प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण में सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त मिलनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग और एमडीडीए के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *