Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में भाजपा कार्यशाला का किया शुभारंभ, मिशन 2027 की हैट्रिक जीत पर मंथन

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में भाजपा कार्यशाला का किया शुभारंभ, मिशन 2027 की हैट्रिक जीत पर मंथन
शेयर करे-

Dehradun: राजधानी में आज भाजपा की राज्य स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। कार्यशाला का मुख्य एजेंडा 2027 के विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक हासिल करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है।

इस कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

हाल ही में भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी ने चार्ज संभालने के बाद पार्टी कार्यालय में जीत की हैट्रिक का संकल्प लिया था। नई टीम में प्रदेश महामंत्री के रूप में कुंदन परिहार और तरुण बंसल को जगह दी गई है, वहीं पहली बार महिला महामंत्री के रूप में दीप्ति भारद्वाज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कार्यालय सचिव का दायित्व जगमोहन सिंह रावत ने संभाला है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक दिवसीय कार्यशाला का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में नई जनप्रतिनिधियों की टीम का बूथों पर उपयोग करना है। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने और संगठन के सभी मोर्चों की इकाइयों के गठन पर भी चर्चा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *