Dehradun: उत्तराखंड की पत्रकारिता जगत को बड़ा आघात लगा है। अमर उजाला देहरादून के स्टेट ब्यूरो चीफ राकेश खंडूड़ी का गुरुवार सुबह एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार राकेश खंडूड़ी को हृदय से संबंधित समस्या थी, जिसके चलते बुधवार को एम्स ऋषिकेश में उनका हार्ट ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से राकेश खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Chief Editor, Aaj Khabar
