Haldwani: मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम पदमपुर देवलिया में गुरुवार सुबह बच्चों से भरी एक निजी विद्यालय की बस हादसे का शिकार हो गई। भारी बारिश के बीच बीएलएम एकेडमी की यह बस अचानक पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:20 बजे बस रामपुर रोड से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। जैसे ही वाहन जयपुर बीसा चौराहे से आगे बढ़ा, सामने से आ रहे एक अन्य निजी स्कूल वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई।
बस में 30 से 36 बच्चे सवार थे। इनमें से लगभग 10 से 15 बच्चे घायल हुए, जबकि बस के परिचालक का पैर फैक्चर हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत दूसरी बस मौके पर भेजकर घायल बच्चों और परिचालक को अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल सभी घायलों का उपचार चल रहा है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chief Editor, Aaj Khabar
