Headlines

Nainital: नैनीताल मल्लीताल में ओल्ड लंदन हाउस आग की चपेट में, 86 वर्षीय महिला की मौत

Nainital: नैनीताल मल्लीताल में ओल्ड लंदन हाउस आग की चपेट में, 86 वर्षीय महिला की मौत
शेयर करे-

Nainital: नगर के मल्लीताल स्थित मोहन को चौराहे पर बुधवार देर रात 1863 में बने ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में इतिहासकार प्रो. अजय रावत की बहन शांता बिष्ट (86) की जलकर मौत हो गई। वे अपने बेटे निखिल के साथ इसी भवन में रह रही थीं।

रात करीब 9:54 बजे आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग विकराल होती देख पुलिस ने आसपास की दुकानों व घरों को खाली कराया और बिजली सप्लाई बंद करवा दी।

करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रात 12:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आईजी रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एडीएम शैलेश नेगी और एसडीएम नवाजिश खलीक सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने के बाद शांता बिष्ट का शव बरामद किया। घटना में अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *