Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल में देहरादून में पत्रकारों के लिए विशेष स्वास्थ्य कैम्प आयोजित

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल में देहरादून में पत्रकारों के लिए विशेष स्वास्थ्य कैम्प आयोजित
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मंगलवार को देहरादून स्थित सूचना निदेशालय परिसर में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में 350 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में हुए इस कैम्प में विभिन्न स्वास्थ्य जांचें, परामर्श, आभा आईडी और वय वंदन कार्ड बनाने की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कैम्प का शुभारंभ किया।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए यह कैम्प आयोजित किया गया, जहां एक ही छत के नीचे सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकारों के हितों को लेकर हमेशा संवेदनशील रहे हैं और भविष्य में भी इस तरह के कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

कैम्प में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विवेकानंद सत्यावली, डॉ. अंकुर पांडे, डॉ. एनएस बिष्ट, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पीयूष त्रिपाठी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति पांडे, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर उपाध्याय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रा जोशी सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दीं।

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि शिविर में कई पत्रकारों को पहली बार जांच के दौरान शुगर, बीपी और दृष्टि दोष जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का पता चला, जिनके लिए उन्हें परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मीडिया कर्मी दिन-रात की व्यस्तता में स्वास्थ्य की उपेक्षा कर बैठते हैं, इसलिए राज्य सरकार समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य कैम्प आयोजित करती रहेगी, ताकि पत्रकारों को नियमित स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *