Dehradun: देहरादून में नशामुक्त देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने हेतु दून पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून की कुशल रणनीति और सख्त निर्देशों के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर को दबोचते हुए भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है।
शनिवार को चंद्रबनी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट जाने वाले रास्ते पर शादाब पुत्र मुस्तकीम (निवासी पित्थुवाला, पटेलनगर) को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 152 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान है, लेकिन जल्दी पैसा कमाने और अपने ऊपर चढ़े कर्ज को चुकाने के लालच में वह स्मैक तस्करी करने लगा। आरोपी स्मैक को सहारनपुर से खरीदकर लाता था और स्थानीय नशेड़ियों व स्कूल-कॉलेज के छात्रों को महंगे दामों में बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी से जुड़े कुछ अन्य तस्करों की पहचान भी की है, जिन पर आगे की कार्रवाई जारी है।
थाना पटेलनगर में आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में शामिल:
व0उ0नि0 कुलदीप शाह, उ0नि0 हर्ष अरोड़ा (चौकी प्रभारी ISBT), कानि0 विक्रांत, कानि0 प्रदीप कुमार।

Chief Editor, Aaj Khabar
