Headlines

Dehradun: धामी सरकार ने नैनीताल-बेतालघाट घटनाओं पर दिए सख्त निर्देश, सीबीसीआईडी जांच और अधिकारियों का तबादला

Dehradun: धामी सरकार ने नैनीताल-बेतालघाट घटनाओं पर दिए सख्त निर्देश, सीबीसीआईडी जांच और अधिकारियों का तबादला
शेयर करे-

Dehradun:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कुमाऊँ मंडल के आयुक्त द्वारा की जाएगी और यह आख्या पंद्रह दिवस के भीतर शासन को उपलब्ध कराई जाएगी।

घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित निर्णय लेते हुए बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का स्थानांतरण जनपद से बाहर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, थानाध्यक्ष तल्लीताल को भी नैनीताल जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नैनीताल एवं भवाली में हुई घटनाओं तथा इस दौरान दर्ज समस्त प्राथमिकी की जांच अब सीबीसीआईडी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *