Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधियों ने इस वर्ष की चारधाम यात्रा के सफल, सुचारु एवं सुरक्षित संचालन हेतु राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ष यात्रा मार्ग प्रबंधन, आपातकालीन सेवाएं, मेडिकल सुविधाएं और संचार व्यवस्थाएं अत्यंत प्रभावी रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिला। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं से यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं का विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद स्वीकार करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस यात्रा को श्रद्धा, व्यवस्था और सुरक्षा के संतुलन के साथ संचालित करने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु सुखद अनुभव के साथ लौटे और उत्तराखंड की सकारात्मक छवि देश-विदेश में पहुंचे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

