Headlines

Dehradun: उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू, धर्म के नाम पर ठगी करने वालों पर धामी सरकार का शिकंजा

Dehradun: उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू, धर्म के नाम पर ठगी करने वालों पर धामी सरकार का शिकंजा
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनातन धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले छद्म वेशधारी तत्वों के खिलाफ ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सरकार ने साफ किया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हाल के दिनों में प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां कुछ लोग साधु-संतों का वेश धारण कर विशेष रूप से महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। यह न केवल लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है, बल्कि समाज में सौहार्द और सनातन परंपरा की छवि को भी क्षति पहुंचा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे पौराणिक कथा में असुर कालनेमि ने साधु का भेष धारण कर छल का प्रयास किया था, वैसे ही आज के समाज में कई “कालनेमि” सक्रिय हैं जो धार्मिक भेष में अपराध कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सनातन संस्कृति की गरिमा, जनभावनाओं की रक्षा और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सरकार ने यह संदेश भी दिया है कि आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Dehradun: सीएम धामी ने दिए ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी की भव्य तैयारी के निर्देश, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *