Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी से मिलीं विश्व कप विजेता स्नेह राणा, उत्तराखण्ड की बेटी की सफलता पर प्रदेश में गर्व

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी से मिलीं विश्व कप विजेता स्नेह राणा, उत्तराखण्ड की बेटी की सफलता पर प्रदेश में गर्व
शेयर करे-

Dehradun: महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य और उत्तराखण्ड की गौरव स्नेह राणा ने आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपने संतुलित खेल, संघर्षशीलता और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तराखण्ड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी खिलाड़ी प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक मिसाल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, नौकरी, आर्थिक सहायता सहित व्यापक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान खेल नीति का उद्देश्य खिलाड़ियों को मजबूत और सक्षम खेल माहौल देना है। उन्होंने स्नेह राणा को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सफलता प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं के लिए मार्गदर्शक बनेगी।

स्नेह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग ने प्रदेश में खेलों की दिशा और दशा को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी देश और उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेंगी।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा भी उपस्थित रहे।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *