Headlines

Haldwani: ऊँचापुल में कवरेज के दौरान दो पत्रकारों पर हमला, दीपक अधिकारी गंभीर रूप से घायल

Haldwani: ऊँचापुल में कवरेज के दौरान दो पत्रकारों पर हमला, दीपक अधिकारी गंभीर रूप से घायल
शेयर करे-

Haldwani: ऊँचापुल क्षेत्र में मंगलवार शाम समाचार कवरेज के दौरान दो पत्रकारों पर हुए हमले ने शहर में दहशत और गहरा आक्रोश पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार पत्रकार दीपक अधिकारी और शंकर फुलारा स्थानीय मामले की रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे थे, तभी कुछ दबंगों ने पहले अभद्रता की और अचानक उन पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल दीपक अधिकारी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत कृष्णा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद पूरे शहर में पत्रकार समुदाय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

उधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी नितिन लोहनी स्वयं अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *