Headlines

Uttarakhand: गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल

Uttarakhand: गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में मंगलवार को बड़ा बदलाव किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने करन माहरा की जगह वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इस संबंध में आधिकारिक आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी किए गए।

जारी आदेश के अनुसार चकराता से विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

गणेश गोदियाल पहले भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और उन्हें संगठनात्मक समझ तथा मजबूत जमीनी पकड़ के लिए जाना जाता है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल आगामी विधानसभा उपचुनावों और 2027 के चुनावों की रणनीतिक तैयारियों को ध्यान में रखकर किया गया है।

पार्टी के भीतर इस निर्णय को संगठन में नई ऊर्जा, समन्वय और एकजुटता को बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। वहीं, पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने भी हाईकमान के फैसले का सम्मान करते हुए गणेश गोदियाल को शुभकामनाएं दीं।

Uttarakhand: गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल Uttarakhand: गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *