Dehradun: उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के सभी जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह चुनाव उत्तर प्रदेश जिला पंचायत (अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन और निर्वाचन विवादों का निपटारा) नियमावली, 1994 के तहत अनुपाती प्रतिनिधित्व प्रणाली के अंतर्गत एकल संक्रमणीय मत पद्धति से गुप्त मतदान द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
चुनाव प्रक्रिया के तहत 11 अगस्त को नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन दोपहर 3:30 बजे से की जाएगी। आयोग ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

