Haldwani: 10 वर्षीय बालक अमित मौर्य की सर कटी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने काठगोदाम थाना पहुंचकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पूर्व विधायक नारायण पाल काठगोदाम थाना पहुंचे और पुलिस की भूमिका पर जमकर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण ही अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नारायण पाल ने थाने में ही अधिकारियों से तीखी बहस करते हुए कहा कि मासूम की नृशंस हत्या के बावजूद पुलिस ने समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे जनता का गुस्सा फूट पड़ा।
पूर्व विधायक नारायण पाल ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच करे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। नारायण पाल ने यह भी कहा कि प्रशासन को जनता की पीड़ा को समझते हुए तुरंत ठोस कदम उठाने होंगे, वरना जनाक्रोश थामना मुश्किल हो जाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


