Headlines

Uttarkashi: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी में आपदा पीड़ितों से की मुलाकात, अब तक 65 से अधिक लोगों का हेली रेस्क्यू

Uttarkashi: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी में आपदा पीड़ितों से की मुलाकात, अब तक 65 से अधिक लोगों का हेली रेस्क्यू
शेयर करे-

Uttarkashi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू किए गए लोगों से मातली में मुलाकात की। सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रभावित नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि आज प्रातः से अब तक 65 से अधिक लोगों को हेली रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से उत्तरकाशी लाया गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों ने सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए राहत कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा क्षेत्रों में फंसे हर व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को हरसंभव सहायता दी जाए। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से आवश्यक सामग्री भी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही है, साथ ही बंद सड़कों को खोलने का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है।

Dehradun

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *