Headlines

Dehradun: UKSSSC पेपर लीक में खालिद मालिक की बहन सबिया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज

Dehradun: UKSSSC पेपर लीक में खालिद मालिक की बहन सबिया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
शेयर करे-

Dehradun:उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी खालिद मालिक की बहन सबिया को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि सबिया ने असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को पेपर सॉल्व करने के लिए भेजा था। इस पूरे प्रकरण में खालिद मालिक को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसने खुद हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र में बैठकर परीक्षा दी थी।

देहरादून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि सबिया से पूछताछ की जा रही है और खालिद मालिक की तलाश तेज कर दी गई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मास्टरमाइंड खालिद की भूमिका स्पष्ट हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पेपर लीक मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि खालिद ने अपने नेटवर्क के जरिए इस पूरे रैकेट को अंजाम दिया था। जांच जारी है और पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *