Headlines

Dehradun: धामी सरकार के चार साल घोटालों और विफलताओं से भरे: गणेश उपाध्याय

Dehradun: धामी सरकार के चार साल घोटालों और विफलताओं से भरे: गणेश उपाध्याय
शेयर करे-

Dehradun: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने धामी सरकार के चार साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में राज्य में बेरोजगारी, पलायन, महिला अपराध, स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाली जैसी समस्याएं चरम पर पहुंच गई हैं।

डॉ. उपाध्याय ने आरोप लगाया कि स्वयं भाजपा के सांसद, विधायक और पदाधिकारी सरकार की विफलताओं को उजागर कर रहे हैं। महिला अपराध के मामले में उत्तराखंड देश में शीर्ष स्थान की ओर बढ़ रहा है और एनसीआरबी की रिपोर्ट में राज्य 9 हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर है।

चारधाम यात्रा में अव्यवस्था का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में दर्जनों यात्रियों की जानें गईं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में पिछले चार वर्षों को पिछले 25 वर्षों में सबसे घातक बताया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि महिला उत्पीड़न और शोषण के मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आई है, और सरकार ने उन्हें संरक्षण दिया है। खनन माफिया और भू-माफिया को भी सरकार की ओर से सरंक्षण मिलने का आरोप लगाया गया।

उन्होंने कहा कि उपनल, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है और पुरानी पेंशन योजना को लेकर कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है।

स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का जिक्र करते हुए उपाध्याय ने कहा कि राज्य में महिलाओं को शौचालयों में प्रसव कराने की स्थिति उत्पन्न हो रही है और क्लस्टर स्कूल योजना के नाम पर सरकार ग्रामीण विद्यालयों को बंद कर रही है।

पलायन आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में करीब छह दर्जन गांव ‘घोस्ट विलेज’ बन चुके हैं। रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोग गांव छोड़ने को मजबूर हैं।

डॉ. उपाध्याय ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 में राज्य पर 35 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जो अब बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

उन्होंने धामी सरकार के चार सालों को घोटालों से भरा और अपार भ्रष्टाचार वाला कार्यकाल करार दिया।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *