Headlines

Haldwani: गोलापार तीनपानी फ्लाईओवर दुर्घटना की जांच तेज, एडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण सड़क सुरक्षा सुधार के दिए निर्देश

Haldwani: गोलापार तीनपानी फ्लाईओवर दुर्घटना की जांच तेज, एडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण सड़क सुरक्षा सुधार के दिए निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: गोलापार–तीनपानी फ्लाईओवर पर 11 जुलाई 2026 को हुई सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए शनिवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल ने दुर्घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, फ्लाईओवर की संरचना, यातायात व्यवस्था, दृश्यता, प्रकाश व्यवस्था, सड़क संकेतक, गति नियंत्रण उपायों और दुर्घटना की संभावित परिस्थितियों का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों से भी दुर्घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को दुर्घटना के वास्तविक कारणों का तथ्यात्मक परीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने दुर्घटनास्थल पर चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गति सीमा बोर्ड और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की उपलब्धता का परीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों ने निरीक्षण के दौरान बताया कि रेलवे लाइन के ऊपर बने फ्लाईओवर के आसपास देर रात तक पिकनिक, आतिशबाजी, जन्मदिन समारोह और केक काटने जैसी गतिविधियां होती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ता है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी वी.के. सिंह, आईओ मनोज कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *