Headlines

Haldwani: अहमद नदीम बने जिला सूचना अधिकारी नैनीताल, गिरिजा शंकर जोशी के निधन के बाद संभाला अतिरिक्त चार्ज

Haldwani: अहमद नदीम बने जिला सूचना अधिकारी नैनीताल, गिरिजा शंकर जोशी के निधन के बाद संभाला अतिरिक्त चार्ज
शेयर करे-

Haldwani: जिला सूचना अधिकारी नैनीताल के पद पर युवा सूचना अधिकारी अहमद नदीम को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 12 सितंबर को जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। विभाग ने अब अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है।

अहमद नदीम वर्तमान में हल्द्वानी मीडिया सेंटर प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। विभागीय कार्यों, मीडिया समन्वय और सूचना तंत्र से जुड़े कार्यों का उन्हें लंबा अनुभव है। नई जिम्मेदारी के साथ अब वह नैनीताल जिले में सूचना विभाग की गतिविधियों और मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अहमद नदीम इससे पहले ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत जिलों में सहायक जिला सूचना अधिकारी (ADIO) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

विभिन्न जिलों में कार्य करने के अनुभव के चलते उन्हें पर्वतीय जिलों की प्रशासनिक एवं मीडिया व्यवस्था की अच्छी समझ है। नैनीताल जिले में उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब सूचना विभाग के सामने सरकार की विकास योजनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों की प्रभावी जानकारी मीडिया और आम जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *