Haldwani: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जन्म जयंती पर स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन को याद किया।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह कांग्रेस के समर्पित सिपाही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेता थे। उनका पूरा जीवन जनता की सेवा और सार्वजनिक जीवन के उच्च आदर्शों को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद से अधिक जनता और समाज के प्रति जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है, जिसे स्व. गुलाब सिंह ने अपने जीवन में चरितार्थ किया।
सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह की सादगी, सहजता, संघर्षशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता सदैव याद की जाएगी। उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके प्रति सम्मान के साथ-साथ उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह का व्यक्तित्व सादगी, संघर्ष और सेवा भावना से परिपूर्ण था। उन्होंने निष्ठा और समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में कार्य किया और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कायम रखी। उनका जीवन नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को यह संदेश देता है कि राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और जनता की सेवा का माध्यम है।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने स्व. गुलाब सिंह के आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करते हुए जनहित, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, दयाल तिवारी, डॉ. केदार पलड़िया, डॉ. मयंक भट्ट, नीमा भट्ट, रेनू तोमर, गीता बहुगुणा, जगमोहन चीलवाल, गिरीश तिवारी, महेशानन्द, भुवन तिवारी, खींमानद पांडे, राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, गोविंद बगड़वाल, मुकुल बलुटिया, गुरप्रीत सिंह, हर्षित भट्ट, हिमांशु जोशी, राजू सुयाल, कौशलेंद्र भट्ट, जाकिर हुसैन, संजय साह, मोहम्मद नबी, एडवोकेट मनोज बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, देवेंद्र बिष्ट, मोहम्मद इमरान, राजू बिष्ट, शंकर कोहली, बब्लू बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, गणेश टम्टा, संदीप पांडे, मनोज भट्ट, अमित रावत, दिवेश तिवारी, मन्नू गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
