Headlines

Dehradun: हल्द्वानी के एएसपी मनोज कत्याल का तबादला, हरबंश सिंह को मिली नई जिम्मेदारी; 12 एएसपी बदले

Dehradun News
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, टिहरी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

तबादला आदेश के तहत शेखर चंद्र सुयाल को देहरादून का नया एसपी सिटी बनाया गया है। सुयाल इससे पहले हरिद्वार में एसपी देहात की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, अब तक देहरादून एसपी सिटी रहे प्रमोद कुमार को एसपी सिटी रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एएसपी पंकज गैरोला के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त चल रहे एसपी देहात-2 (विकासनगर) के पद पर स्वतंत्र कुमार सिंह को तैनाती दी गई है। वहीं, एएसपी मनोज कत्याल को हल्द्वानी से स्थानांतरित कर 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है।

उत्तम सिंह नेगी को विजिलेंस देहरादून सेक्टर में एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अल्मोड़ा के एएसपी हरबंश सिंह का तबादला कर उन्हें एएसपी हल्द्वानी बनाया गया है।

अनुषा बंडोला को एटीसी भेजा गया है, जबकि मनोज कत्याल को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है। हरिद्वार से अनुषा बंडोला को एसपी क्राइम ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

अमित कुमार का तबादला टिहरी किया गया है। वह इससे पहले एसपी सिटी नैनीताल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राजेश कुमार भट्ट को हाईकोर्ट विजिलेंस से हटाकर पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर मिथिलेश कुमार सिंह को हाईकोर्ट विजिलेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिथिलेश कुमार सिंह इससे पहले 31वीं वाहिनी पीएसी में डिप्टी कमांडेंट थे।

इसके अलावा अभय सिंह को एसपी देहात हरिद्वार और दीपक सिंह को एसपी सिटी हरिद्वार बनाया गया है।

तबादलों के बाद पुलिस विभाग में आगे भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, एसएसपी स्तर पर भी जल्द कुछ तबादले किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *