Headlines

Haldwani: सियाचिन में तैनात फौजी से मकान सौदे में 30 लाख की ठगी, हल्द्वानी में मां-बेटी पर एफआईआर

Haldwani: सियाचिन में तैनात फौजी से मकान सौदे में 30 लाख की ठगी, हल्द्वानी में मां-बेटी पर एफआईआर
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में सियाचिन में तैनात एक फौजी से मकान का सौदा कर 30 लाख रुपये लेने और बाद में वही मकान किसी अन्य के नाम रजिस्ट्री कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित फौजी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खनस्यू क्षेत्र के देवली पोस्ट अंतर्गत ग्राम कोडार निवासी कमल चंद्र कुडाई ने पुलिस को बताया कि उनकी सियाचिन में तैनाती है। इस दौरान उन्होंने तल्ली हल्द्वानी की वसुंधरा कॉलोनी निवासी निर्मला सिंह से एक मकान का सौदा किया। 12 दिसंबर 2024 को दोनों पक्षों के बीच इकरारनामा हुआ, जिसकी वैधता 12 दिसंबर 2024 से 12 अक्टूबर 2025 तक तय थी।

आरोप है कि निर्मला सिंह और उनकी बेटी ज्योति मलिक ने तय समय से पहले ही कमल चंद्र से करीब 30 लाख रुपये, कुछ राशि खातों के माध्यम से और कुछ नकद, ले ली। सियाचिन में तैनाती के चलते कमल चंद्र ने किसी तरह रकम का इंतजाम कर भुगतान किया। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि मां-बेटी ने वही मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है।

पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने धमकी दी और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। छुट्टी लेकर हल्द्वानी आने पर उन्होंने मंडी चौकी में तहरीर दी, लेकिन आरोपियों ने पुलिस की बात भी नहीं मानी। कमिश्नर के आदेश और डीजीसी के नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया गया।

इकरारनामा में स्पष्ट उल्लेख है कि यदि विक्रेता सौदे से मुकरता है तो उसे प्राप्त धनराशि का दोगुना वापस करना होगा। इसके बावजूद न रकम लौटाई गई और न ही रजिस्ट्री की गई।

कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि कमल चंद्र कुडाई की तहरीर पर निर्मला सिंह और ज्योति मलिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *