Headlines

Haldwani: सरस आजीविका मेला में सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बिखेरा रंग

Haldwani: सरस आजीविका मेला में सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बिखेरा रंग
शेयर करे-

Haldwani:  सरस आजीविका मेला 2025 के अंतर्गत मंगलवार देर शाम आयोजित सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद और पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शिरकत की। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का दौरा कर उत्पादों की बिक्री और उनकी गुणवत्ता की सराहना की।

सांसद अजय भट्ट ने मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन कर लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उनका मनोबल बढ़ाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरस मेला “लोकल फॉर वोकल” के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर रहा है, जहां उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए समूह अपने उत्पादों की बिक्री कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विकास खंड रामगढ़ की प्रशासक पुष्पा नेगी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान चार “लखपति दीदियों” को सम्मानित भी किया गया।

सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक मनकीत, उत्तराखंडी गायक दीपक सुयाल, याचना ग्रुप, डांस ग्रुप रमनी, नीरज चूफाल सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *