Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: पेड़ से टकराई कार, महिला का हाथ कटा, परिवार के अन्य सदस्य गंभीर घायल

Haldwani Newss
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी के हैड़ाखान क्षेत्र का है, जहां मंदिर से लौट रहे एक परिवार की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि उसके पति और दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हैड़ाखान निवासी रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी और बच्चों के साथ चोरगलिया स्थित सूर्यदेव मंदिर से लौट रहे थे। घर पहुंचने से करीब छह किलोमीटर पहले, वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में बैठे सभी लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) भेजा। हादसे में विमला देवी का एक हाथ कटकर अलग हो गया, और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब तक इन्हें रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *