Headlines

Haldwani: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,250 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Haldwani: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,250 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 250 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। दोनों आरोपी हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तीनपानी बाईपास पर पकड़े गए तस्कर

कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीनपानी बाईपास पर चेकिंग अभियान के दौरान भट्टक्रेन सर्विस के पास दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. अनस उर्फ गुल्ला (पुत्र अब्दुल गफूर) और मो. मुशीर (पुत्र मो. नईम) के रूप में हुई है।

ड्रग्स सप्लाई चेन का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ये नशीले इंजेक्शन दिलशाद नामक व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में ऊंचे दामों पर बेचते थे। जांच में यह भी सामने आया कि मो. अनस पहले भी अवैध गैस रिफिलिंग मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर कई शिकायतें दर्ज थीं।

पुलिस टीम को इनाम

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने इस सफल अभियान के लिए पुलिस टीम को बधाई दी और ₹2,500 इनाम देने की घोषणा की। इस कार्रवाई में एसएसआई रोहताश सिंह सागर, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, एएसआई अशोक जोशी, हे. कां. ललित श्रीवास्तव, कां. संतोष बिष्ट, चंदन नेगी, अरुण राठौर और प्रकाश कार्की की अहम भूमिका रही।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और ड्रग तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *