Headlines

Haldwani: आयुक्त दीपक रावत ने फुटबॉल खिलाड़ियों को गिफ्ट किए शूज़, हल्द्वानी स्पोर्ट्स छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

Haldwani: आयुक्त दीपक रावत ने फुटबॉल खिलाड़ियों को गिफ्ट किए शूज़, हल्द्वानी स्पोर्ट्स छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
शेयर करे-

Haldwani: शनिवार को स्पोर्ट्स छात्रावास में फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की उपस्थिति में मंगला ट्यूब कम्पनी के सहयोग से खिलाड़ियों को फुटबॉल शूज़ गिफ्ट किए गए।

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार खिलाड़ियों को समाज और संस्थाओं से लगातार प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन और समर्थन से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रोत्साहन और प्रेरणा ऐसे सशक्त स्रोत हैं, जिनसे खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचकर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर मंगला ट्यूब कम्पनी के ऑनर कैप्टन (सेनि.) सचिन मंगला, उपजिलाधिकारी मनीश बिष्ट समेत खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *