Haldwani: शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जिले व बाहर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, लोन की धनराशि वापसी, सार्वजनिक मार्ग निर्माण और नेटवर्क समस्या जैसे मुद्दों पर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया गया।
इस दौरान आयुक्त ने साफ कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। तहसीलों में धारा 176 के लंबित मामलों पर गंभीर रुख अपनाते हुए उन्होंने उपजिलाधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
जनसुनवाई में भूमि रजिस्ट्री में गड़बड़ी, फाइनेंस कंपनी से लोन विवाद, नेटवर्क कनेक्टिविटी समस्या और परिजनों की मृत्यु उपरांत धनराशि आहरण जैसे मामलों में भी आयुक्त ने तत्काल निर्णय दिए। देर शाम तक चली इस सुनवाई में अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान हो गया।

Chief Editor, Aaj Khabar
