Headlines

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का परचम, अभिषेक गोस्वामी अध्यक्ष पद पर विजयी

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का परचम, अभिषेक गोस्वामी अध्यक्ष पद पर विजयी
शेयर करे-

Haldwani: कुमाऊं के प्रमुख शिक्षण संस्थान एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।

एबीवीपी के अधिकृत उम्मीदवार अभिषेक गोस्वामी ने निर्णायक जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद हासिल किया। 15वें और अंतिम राउंड की मतगणना के बाद अभिषेक गोस्वामी को कुल 1625 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कमल बोरा को 1465 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अभिषेक ने 160 मतों की बढ़त से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ एबीवीपी ने एमबीपीजी कॉलेज में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर अपना वर्चस्व कायम रखा है। परिणाम घोषित होते ही संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *