Uttar Pradesh: रविवार सुबह लखीमपुर-सीतापुर रोड पर ओयल मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी वैन और लखनऊ जा रही रोडवेज बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई।
इस भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल है। नौ लोग घायल हुए, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
हादसे के समय वैन सीतापुर से सवारियां लेकर लखीमपुर आ रही थी। हादसे वाली जगह पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। रोडवेज बस में बैठे यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chief Editor, Aaj Khabar
