Haldwani: कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में विश्व हृदय दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर 29 सितंबर 2025 (कल) को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमनदीप आहुजा से परामर्श हेतु आने वाले मरीजों की लिपिड प्रोफाइल, HbA1c, ब्लड शुगर और ईसीजी जांच निःशुल्क की जाएगी।
कृष्ण हॉस्पिटल के एमडी डॉ. जे.एस. खुराना ने बताया की इसके अतिरिक्त 2D इको, TMT, CBC, KFT और LFT जांच पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह एक जीवन रक्षक प्रक्रिया है, जिसका उपयोग दिल का दौरा पड़ने या सांस रुकने की स्थिति में किया जाता है।
श्री खुराना ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Chief Editor, Aaj Khabar
