Headlines

Haldwani: बाबा रामपाल का आश्रम सील, प्राधिकरण की कार्रवाई में भारी पुलिस बल तैनात

Haldwani: बाबा रामपाल का आश्रम सील, प्राधिकरण की कार्रवाई में भारी पुलिस बल तैनात
शेयर करे-

Haldwani: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डहरिया स्थित बाबा रामपाल के आश्रम को आज प्राधिकरण की टीम द्वारा सील कर दिया गया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के निर्देश पर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश यादव मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम ने भवन के भीतर प्रवेश कर विधिवत आश्रम को सील कर दिया।

प्राधिकरण के अनुसार, जिस भवन में आश्रम संचालित हो रहा था, वह आवासीय नक्शा पास कराकर बनाया गया था, लेकिन बाद में उसमें असेंबलिंग कर अलग-अलग कमरे बना दिए गए, जो कि प्राधिकरण की भवन उपविधियों का उल्लंघन है। इसको लेकर पूर्व में भी आश्रम को नोटिस जारी किया गया था।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि भवन में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से जन सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से भवन को सील करना आवश्यक हो गया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में कुछ हिंदूवादी संगठनों द्वारा आश्रम को लेकर शिकायतें भी की गई थीं।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *