Haldwani: भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल जिले के ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हल्द्वानी ब्लॉक से मंजू गौड़ को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भीमताल ब्लॉक से हरीश बिष्ट को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
ओखलकांडा ब्लॉक के लिए के डी रुवाली को मैदान में उतारा गया है, वहीं धारी ब्लॉक से रेखा आर्या और कोटाबाग ब्लॉक से मनीषा जंतवाल को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। पार्टी संगठन का कहना है कि सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत जनाधार रखते हैं और जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटेंगे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar



