Headlines

Uttarkashi: धामी की निगरानी में धराली में राहत-बचाव तेज, तीन दिन से उत्तरकाशी में डटे मुख्यमंत्री

Uttarkashi: धामी की निगरानी में धराली में राहत-बचाव तेज, तीन दिन से उत्तरकाशी में डटे मुख्यमंत्री
शेयर करे-

Uttarkashi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी और निर्देशन में आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों से उत्तरकाशी में रहकर स्वयं रेस्क्यू कार्यों की कमान संभाले हुए हैं।

आज सुबह उन्होंने जिला मुख्यालय के निकट मातली हेलीपैड पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुबह सात बजे से हेलीकॉप्टरों की आवाजाही शुरू हुई, जिसके माध्यम से दोपहर तक 128 लोगों को हर्षिल से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री रेस्क्यू अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए आज पुनः धराली क्षेत्र के दौरे पर रवाना हुए। प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों की सुरक्षित निकासी, लापता व्यक्तियों की खोज और बुनियादी सुविधाओं की बहाली के लिए विभिन्न एजेंसियां निरंतर कार्यरत हैं। वहीं, हर्षिल-बगोरी में मोबाइल सेवा बहाल कर दी गई है।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *