Uttarkashi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार प्रातः काल धराली में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्थल पर पहुंचकर समीक्षा की। हेली सेवा, एमआई-17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से सुबह से ही युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क, संचार और बिजली आपूर्ति की त्वरित बहाली के साथ-साथ खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि शीघ्र सभी प्रभावितों को सुरक्षित निकाला जाए और सामान्य जनजीवन को बहाल किया जाए।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


