Haldwani: रविवार 11 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय, हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस पदाधिकारियों की “बुद्धि शुद्धि” के उद्देश्य से हवन यज्ञ का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हवन यज्ञ के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जबकि कांग्रेस के पास विरोध की राजनीति के अलावा कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने राज्य के चहुंमुखी विकास में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।
प्रताप सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए जनता के बीच भ्रम और झूठ फैलाने का काम कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता अब सब समझती है और कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झूठ के सहारे की जा रही राजनीति का जवाब जनता समय आने पर देगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेंद्र कोश्यारी, दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, जिला उपाध्यक्ष सुश्री प्रतिभा जोशी, दया किशन पोखरिया, जिला मंत्री प्रताप रैकवाल, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा, जिला सह सोशल मीडिया संयोजक रत्नेश साह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन उप्रेती, हल्द्वानी नगर मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट सहित प्रदेश, जिला, मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
