Headlines

Bhimtal: भीमताल के बोहरकून में बड़ा हादसा, खाई में गिरे टेंपो ट्रैवलर से 27 यात्रियों का सफल रेस्क्यू

Bhimtal: भीमताल के बोहरकून में बड़ा हादसा, खाई में गिरे टेंपो ट्रैवलर से 27 यात्रियों का सफल रेस्क्यू
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल क्षेत्र के बोहरकून में रविवार सायं एक बड़ा सड़क हादसा उस वक्त हुआ, जब दिल्ली से भीमताल घूमने आ रहा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 27 लोग सवार थे, जिनमें 24 बच्चे, 2 वयस्क और चालक शामिल थे।

घटना की सूचना मिलते ही डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व दीपशिखा अग्रवाल ने किया। अभियान में स्थानीय थाना पुलिस, एसडीआरएफ और फायर यूनिट की टीमें संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचीं।

पुलिस व राहत दलों ने तत्परता दिखाते हुए खाई में गिरे वाहन से सभी 27 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में 2 वयस्क और 16 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए CHC भीमताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

चिकित्सकों की सलाह पर गंभीर रूप से घायल 4 बच्चों को बेहतर जांच और इलाज के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से STH हल्द्वानी रेफर किया गया है। राहत की बात यह रही कि समय पर रेस्क्यू होने से कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, वहीं घायलों के परिजनों को भी लगातार स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।

Bhimtal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *