Headlines

काशीपुर आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई: दो उपनिरीक्षक निलंबित, 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।

काशीपुर आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई: दो उपनिरीक्षक निलंबित, 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।
शेयर करे-

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र में आईटीआई कोतवाली के पास पैगा निवासी सुखवंत सिंह की आत्महत्या से जुड़े मामले में पुलिस की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित अधिकारी

  • उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष आईटीआई)
  • उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई)

एसएसपी के अनुसार, दोनों अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित है। निलंबन अवधि में उन्हें नियम 53 के तहत अर्द्ध औसत वेतन के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, लेकिन उन्हें पुलिस लाइन्स में ही रहने के आदेश दिए गए हैं। भत्ता उन्हीं अधिकारियों को मिलेगा जो यह प्रमाणित करेंगे कि वे किसी भी तरह की नौकरी, व्यापार या व्यवसाय में शामिल नहीं हैं।

जांच के आदेश

पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए एसपी क्राइम को आदेशित किया गया है। उन्हें निर्धारित समय में स्पष्ट और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई में तैनात 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। सभी को पुलिस लाइन्स, रुद्रपुर में तुरंत आमद देने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों की सूची

  • उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार
  • अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह
  • मुख्य आरक्षी शेखर बनकोटी
  • आरक्षी भूपेन्द्र सिंह
  • आरक्षी दिनेश तिवारी
  • आरक्षी सुरेश चन्द्र
  • आरक्षी योगेश चौधरी
  • आरक्षी राजेन्द्र गिरी
  • आरक्षी दीपक प्रसाद
  • आरक्षी संजय कुमार

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने साफ कहा है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर आगे भी कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।

काशीपुर आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई: दो उपनिरीक्षक निलंबित, 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *