Headlines

Bhimtal: रामगढ़ के गांवों में मंत्री कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों समेत मूलभूत सुविधाओं पर दिए समाधान के निर्देश

Bhimtal: रामगढ़ के गांवों में मंत्री कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों समेत मूलभूत सुविधाओं पर दिए समाधान के निर्देश
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक के बोहराकोट, नैकाना, तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, सुयालगाड़, बडेट और बसगांव समेत विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा के सामने बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य समेत विभिन्न समस्याएं रखीं। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दुरुस्त करने को कहा।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खराब सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का कार्य किया गया है। सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *