Headlines

Bhimtal: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत और मरम्मत के निर्देश

Bhimtal: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत और मरम्मत के निर्देश
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित गांवों में पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, बाधित पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिला एवं क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित सड़कों, पेयजल लाइनों और विद्युत आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने धारी ब्लॉक के परबड़ा पहुंचकर स्वर्गीय गोपाल सिंह, पुत्र लाल सिंह, के परिजनों से मुलाकात की। अक्सोड़ा के जंगल में पिछले माह हुए उनके दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने आपदा मद से मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को आपदा से हुए कुल नुकसान का पारदर्शी और शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार जल्द राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अति संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराने के आदेश दिए।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *