Headlines

Bhimtal: चाफी अलचौना ताड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण को 2.26 करोड़ स्वीकृत, मंत्री कैड़ा ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

Bhimtal: चाफी अलचौना ताड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण को 2.26 करोड़ स्वीकृत, मंत्री कैड़ा ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुधार और धार्मिक स्थलों के विकास को गति, विनायक गोल्ज्यू देवता मंदिर के पुनर्निर्माण का भी हुआ भूमि पूजन

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक में चाफी से अलचौना ताड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया। लंबे समय से खराब पड़े मोटर मार्ग के कारण ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ होने से वाहनों के फंसने की समस्या भी बनी रहती थी।

ग्रामीणों की मांग पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क सुधारीकरण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 2 करोड़ 26 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर मंत्री ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

वहीं, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विनायक स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर को मंदिर माला मिशन योजना में शामिल कराए जाने के बाद मंदिर के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया। मंदिर के विकास कार्यों के लिए 91 लाख रुपये की स्वीकृति कराई गई है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर माला मिशन योजना के अंतर्गत विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण कार्य भी कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। मंत्री ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, प्रधान कमल देवका, लता आर्य, अंकित आर्य, जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ ब्रजवासी, आनंद मणि भट्ट सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्र की जनता ने विकास कार्यों के लिए मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया।

Bhimtal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *