Headlines

Haldwani: चन्दन हॉस्पिटल में हेड-नेक कैंसर विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा आधुनिक इलाज

Haldwani: चन्दन हॉस्पिटल में हेड-नेक कैंसर विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा आधुनिक इलाज
शेयर करे-

Haldwani: शहर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब हल्द्वानी स्थित चन्दन हॉस्पिटल में कैंसर से संबंधित जांच और विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श की नई सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार संभव हो सकेगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अनुभवी कैंसर विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंह (हेड एंड नेक सर्जन) अब नियमित रूप से यहां मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. सिंह विशेष रूप से हेड और नेक कैंसर के उपचार में विशेषज्ञता रखते हैं और कई जटिल मामलों का सफल इलाज कर चुके हैं।

इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को इलाज के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। समय पर जांच और विशेषज्ञ सलाह मिलने से गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती स्तर पर ही हो सकेगी, जिससे उपचार की सफलता दर भी बढ़ेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि डॉक्टर की ओपीडी हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को संचालित होगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि शरीर में कैंसर से जुड़े कोई भी लक्षण दिखाई दें तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *