Headlines

Haldwani: सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार में युवक का शव मिलने से सनसनी, सीएम धामी के कार्यक्रम से पहले क्षेत्र में सनसनी

Haldwani: सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार में युवक का शव मिलने से सनसनी, सीएम धामी के कार्यक्रम से पहले क्षेत्र में सनसनी
शेयर करे-

Haldwani:  शहर के सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप खड़ी एक कार में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना ऐसे समय सामने आई जब पास ही मेडिकल कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के नजदीक खड़ी कार में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान बरेली रोड, हल्द्वानी निवासी 45 वर्षीय अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि निकटवर्ती सुशीला तिवारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज परिसर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। घटना के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी है।

फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *