Headlines

Haldwani: नौंवी कक्षा का छात्र लापता, जंगल में जली हालत में मिली स्कूटी

Haldwani
शेयर करे-

Haldwani: जीतपुर नेगी क्षेत्र से नौंवी कक्षा के एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। गुरुवार को परीक्षा देने के लिए घर से निकला छात्र वापस नहीं लौटा, जबकि उसकी स्कूटी जंगल में जली हुई हालत में मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महादेव एंक्लेव निवासी योगेश मिश्रा का बेटा यर्थाथ मिश्रा (कक्षा 9) गुरुवार सुबह परीक्षा देने के लिए निकला था। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

रात करीब 11 बजे जीतपुर नेगी क्षेत्र में रामपुर रोड से बरेली मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के पास जंगल में एक स्कूटी जलती हुई देखी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी मालिक की तलाश शुरू की।

कुछ देर बाद यर्थाथ के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और जली हुई स्कूटी की पहचान की। उन्होंने बताया कि यह स्कूटी उनके बेटे यर्थाथ के पास थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लापता छात्र की तलाश जारी है।

लापता बालक के परिजनों की अपील

हमारा बेटा यर्थाथ मिश्रा (कक्षा 9) गुरुवार सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकला था और अब तक घर नहीं लौटा है।

हम आप सभी से विनती करते हैं कि यदि किसी भी सज्जन को यर्थाथ के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत हमें संपर्क करें: 9368 141061 

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *