Headlines

Nainital: आईजी कुमाऊँ रिधिम अग्रवाल ने संभाला कार्यभार, नैनीताल कार्यालय का किया निरीक्षण

Nainital: आईजी कुमाऊँ रिधिम अग्रवाल ने संभाला कार्यभार, नैनीताल कार्यालय का किया निरीक्षण
शेयर करे-

Nainital: पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ परिक्षेत्र, श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत पहली बार नैनीताल कार्यालय का दौरा किया। कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्द द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने कार्यालय की सभी शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों को समझते हुए टीम भावना के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के उपरांत आईजी महोदया ने कुमाऊँ परिक्षेत्र के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, सहायक पुलिस अधीक्षकों एवं अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक गोष्ठी की। इस बैठक में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

Nainital

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *