Headlines

Haldwani: आईजी रिधिम अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत में गिनाईं प्राथमिकताएं

Haldwani: आईजी रिधिम अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत में गिनाईं प्राथमिकताएं
शेयर करे-

Haldwani: कुमाऊं परिक्षेत्र की नवनियुक्त आईजी रिधिम अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद हल्द्वानी कैंप कार्यालय में पहली बार मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस का आचरण जनता के प्रति सम्मानजनक और संवेदनशील होना चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षा और न्याय का एहसास हो।

आईजी अग्रवाल ने जांच प्रक्रियाओं को समयबद्ध और निष्पक्ष बनाने पर जोर दिया। उन्होंने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए SDRF के साथ मिलकर आपदा प्रशिक्षण को मजबूत करने की बात कही।

नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर जन जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

Haldwani

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *