Headlines

Udham Singh Nagar: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, गेहूं के खेत में फेंकी लाश

Udham Singh Nagar: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, गेहूं के खेत में फेंकी लाश
शेयर करे-

Udham Singh Nagar: उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और लाश को गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गायब होने के दो दिन बाद खेत में मिली लाश

एसपी क्राइम निहारिका तोमर के अनुसार, 17 मार्च 2025 को पारुल नाम की महिला ने किच्छा थाने में अपने पति हरीश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 15 मार्च की रात से हरीश लापता था। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन कुछ ही घंटों बाद गेहूं के खेत में एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव की पहचान हरीश के रूप में की।

भाई ने जताई हत्या की आशंका, पत्नी और प्रेमी पर लगाया आरोप

19 मार्च को मृतक हरीश के भाई शंकर ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि हरीश की हत्या उसकी पत्नी पारुल और ठेकेदार रईस उर्फ बाबू ने की है। शंकर का कहना था कि पारुल ने हरीश के लापता होने की जानकारी परिवार से छिपाई थी, जिससे संदेह बढ़ा। पुलिस ने पारुल के घर पर छापा मारा, जहां रईस भी मौजूद था।

प्रेमी के साथ मिलकर दी हत्या को अंजाम

पुलिस पूछताछ में पारुल और रईस ने हत्या की बात कबूल कर ली। पारुल ने बताया कि वह रईस से प्यार करती थी, लेकिन हरीश उनके रिश्ते का विरोध करता था और अक्सर मारपीट करता था। इससे तंग आकर पारुल ने प्रेमी रईस के साथ मिलकर हरीश को मारने की योजना बनाई।

15 मार्च की रात रईस पारुल के घर आया। जब हरीश गहरी नींद में था, तब पारुल ने तकिये से उसका मुंह दबा दिया, जबकि रईस ने उसके हाथ पकड़ लिए ताकि वह बच न सके। उस वक्त हरीश नशे में भी था, जिससे वह ज्यादा संघर्ष नहीं कर सका और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद गेहूं के खेत में फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार

हत्या के बाद रईस ने पारुल की मदद से हरीश की लाश घर से 60-70 मीटर दूर गेहूं के खेत में पीपल के पेड़ के नीचे फेंक दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *