Headlines

Haridwar: हरिद्वार में BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ बजरंग दल का हंगामा, पुतला दहन और गंभीर आरोप

Haridwar: हरिद्वार में BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ बजरंग दल का हंगामा, पुतला दहन और गंभीर आरोप
शेयर करे-

Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के खिलाफ बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शर्मा का पुतला जलाया और उन पर भू-माफिया होने के गंभीर आरोप लगाए।

बजरंग दल के नेता जीवेंद्र तोमर ने आरोप लगाया कि आशुतोष शर्मा ने बजरंग दल के प्रांत कार्यालय की जमीन कब्जाने के लिए कोर्ट से स्टे लिया हुआ है। उन्होंने चुनौती दी कि अगर शर्मा के पास उस जमीन के वैध दस्तावेज हैं, तो वे मीडिया के सामने आकर पेश करें और अपनी दावेदारी साबित करें।

बजरंग दल ने इस मुद्दे पर बीजेपी हाईकमान से तुरंत संज्ञान लेने और आशुतोष शर्मा को जिलाध्यक्ष पद से हटाने की मांग की। तोमर ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

इस विवाद पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजरंग दल उनकी ही संस्था है और इसके जिम्मेदार पदाधिकारी इस तरह की हरकतें नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि संभवतः कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए बजरंग दल के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। शर्मा ने दावा किया कि अगर कोई वास्तविक मुद्दा है तो उसे उचित मंच पर उठाया जाना चाहिए।

फिलहाल, इस मामले को लेकर बीजेपी और बजरंग दल के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस विवाद को कैसे सुलझाता है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *